सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
साहिबगंज
आज जिले के महादेवगंज ग्राम में सवारी से भरी टेंपू पलटने से एक महिला समेत करीब छः लोगों के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना के बाद असपास के लोगों ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर पता चला है की घायलों में पड़ोसी राज्य बिहार के कटिहार जिला के अहमदाबाद के रहने वाली 45 वर्षीय सनोरा बीबी, मो. शीश मोहम्मद, जरीना खातून व अन्य शामिल है। इसमे मो. शीश मोहम्मद व सनोरा बीबी की हालत गंभीर बताई गई है। घटना को ले कर घायल सनोरा बीबी का भाई मो. इस्माईल ने बताया कि वे लोग कटियार से साहिबगंज सदर अस्पताल अपनी आंखों की जांच करवाने के लिए आया थे, और लालबथानी घाट से सदर अस्पताल के लिए टेंपू पकड़ा था मगर महादेवगंज में अचानक से टेंपू का संतुलन बिगड़ जाने से टेंपो पलट गया और यह हादसा हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शरीर के विभिन्न अंगों पर चोटें आई हैं।
वहीं इस दुर्घटना में टेंपू भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसबीच टेंपू चालक किशन प्रसाद के मुजीबुर्रहमान ने बताया कि सड़क खराब होने के चलते उबड़-खाबड़ में टेंपू जाने से पटल गया है। इधर प्राप्त जानकारी अनुसार टेंपो चालक पिछले तीन सालों से बिना नंबर के टेंपू चला रहा है। दुर्घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




