दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध वसूली करने वाले 7 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

-पटना दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर कथित रूप से अवैध तरीके से वसूली करने के मामले में खगौल थाना पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 17,205 रुपये नकद, पांच वसूली रसीद पैड और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों को रोककर जबरन वसूली कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मनोज कुमार रजक (47), मो. एहसान आलम (28), मनीष कुमार (23), सोनू कुमार (20), हर्ष कुमार (20), राहुल कुमार (29) और रविशंकर कुमार (40) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपित पटना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।इस संबंध में खगौल थाना कांड संख्या 494/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। प्रेस विज्ञप्ति में आम लोगों से अवैध वसूली अथवा जबरन पैसे मांगने की सूचना पुलिस को देने की अपील भी की गई है।

बाईट-अजित कुमार sdpo दानापुर

Join us on: