लापता युवती के लिये विधायक ने की सीएम से बात, बरामद नहीं होने पर अपनी ही सरकार के विरुद्ध खोलेंगे मोर्चा!

SHARE:

रिपोर्ट – मृणाल गोस्वामी!

22 वर्षीय युवती के लापता होने से आक्रोश,जेडीयू विधायक ने 24 घंटे के अंदर बरामदगी नहीं होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी।

मुस्लिम बहुल सीमावर्ती किशनगंज जिले में 22 वर्षीय युवती को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बहला फुसला कर ले जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।जिसके बाद राजनीति गर्म हो गई है। मामले को लेकर जेडीयू विधायक गोपाल अग्रवाल ने सीएम सम्राट चौधरी से बात कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है साथ ही 24 घंटे के अंदर युवती की बरामदगी नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।गौरतलब हो कि जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत भोटाथाना पंचायत के भेलागुड़ी गांव से 13 सितंबर को लापता हुई 22 वर्षीय युवती का मामला अब गरमाता जा रहा है। करीब एक सप्ताह बाद भी युवती का सुराग नहीं मिलने पर जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। विधायक ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और संबंधित पुलिस अधिकारियों से युवती को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद करने को कहा। विधायक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि मामला काफी गंभीर है बावजूद इसके अभी तक बरामदगी नहीं हुई ।उन्होंने कहा कि रहीम नाम का युवक उसे बहला फुसला कर मुंबई ले गया और आदिल आलम नाम के व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया गया।विधायक श्री अग्रवाल ने मौके से ही सीएम सम्राट चौधरी से भी बात की और उन्हें मामले से अवगत करवाया और कहा कि 24 घंटे के अंदर यदि बरामदगी नहीं होती तो वो भूख हड़ताल पर बैठेंगे। फिलहाल युवती की बरामदगी और मामले में प्राथमिकी की स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। युवती की बरामदगी और जांच के बाद ही घटना की पूरी वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Join us on: