जयनगर- SSB ने की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!.

मधुबनी जिले से लगने वाली भारत नेपाल सीमा पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के एफ समवाय, कमला द्वारा आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगभग 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई तथा तीन भारतीय व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान नेपाली एवं भारतीय मुद्रा, दो मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
दिनांक 22 सितंबर 2026 को लगभग 8.40 बजे, सीमा चौकी बेतौन्हा के आसूचना कार्मिक से प्राप्त सूचना के आधार पर समवाय मुख्यालय कमला की नाका पार्टी द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 270/15 से लगभग 800 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में, रेलवे क्रॉसिंग के समीप फ्लाईओवर के पास तीन व्यक्तियों को रोका गया।

तलाशी के दौरान उनके पास से लगभग 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, 8,305 नेपाली रुपये, ₹1,580 भारतीय मुद्रा, दो मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

बरामद संदिग्ध मादक पदार्थ की मौके पर एन डी डॉग एवं ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की गई, जिसमें मादक पदार्थ होने की पुष्टि हुई।
बरामद संदिग्ध ब्राउन शुगर लगभग 47 ग्राम।
नेपाली मुद्रा एन पी आर 8,305।
भारतीय मुद्रा ₹1,580। दो मोबाइल फौन, दो मोटरसाइकिल
को जब्त कर लिया गया। वही तीनो व्यक्ति कुश कुमार, 19 वर्ष, गांव कमलाबारी धोली टोल, थाना जयनगर, जिला मधुबनी। शुभकांत सिंह, 24 वर्ष, गांव योगिया उत्तरवारी टोल, थाना लदनियां, जिला मधुबनी। भास्कर कुमार सिंह, 22 वर्ष, गांव बेतौन्हा, थाना जयनगर, जिला मधुबनी। को गिरफ्तार कर प्रारंभिक पूछताछ मे गिरफ्तार व्यक्तियों ने उक्त संदिग्ध मादक पदार्थ गणेश यादव उर्फ कारी यादव, गांव बेतौन्हा, जिला मधुबनी से प्राप्त करने की बात बताई। पूछताछ में इसे कुश कुमार को सौंपे जाने की जानकारी भी सामने आई है।

बरामद संदिग्ध मादक पदार्थ, अन्य सामान एवं तीनों गिरफ्तार व्यक्तियों की विधिवत जब्ती एवं गिरफ्तारी सूची तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जयनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

कमांडेंट राजेन्द्र कुमार 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध एस एस बी द्वारा आसूचना आधारित कार्रवाई लगातार जारी है। सीमा क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतर्कता एवं संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखा जा रहा है।
मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एस एस बी की मुहिम आगे भी जारी है।

Join us on: