रिपोर्ट – मनोज कुमार!
बड़ी खबर बेतिया से है जहां नरकटियागंज रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में पावर हाउस कैंपस में पानी टंकी की रंगाई कार्य कर रहे एक मजदूर की लगभग 35 फिट की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी विक्रम मुखिया के रूप में हुई है। बताया जाता है संकट मोचन प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के द्वारा पानी टंकी की रंगाई कार्य कराया जा रहा है। विक्रम मुखिया अन्य मजदूरों के साथ पानी टंकी की रंगाई करने के लिए ऊपर चढ़े थे। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। साथी मजदूर और रेलवे कर्मी उन्हें तत्काल समीप स्थित रेलवे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉ द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। वहां से परिजन उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले आए। जहां जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक गोविंद चंद्र शुक्ला ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र रमेश मुखिया ने बताया कि उनके पिता टंकी की रंगाई कर रहे थे। उन्हें संवेदक द्वारा सेफ्टी बेल्ट भी नहीं दिया गया था। लगभग 35 फिट की ऊंचाई पर चढ़ा कर कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वह ऊपर से टंकी के बीच रखे लोहे लकड़ पर गिर गए। जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है जांच पड़ताल की जा रही है।




