पूर्णियाँ – पेड़ के नीचे और पोल्ट्री फार्म में बैठकर परीक्षा देते नजर आए छात्र, शिक्षा व्यवस्था की खामियाँ उजागर!

SHARE:

रिपोर्ट – मलय झा!

एक तरफ सरकार और शिक्षा विभाग सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्णिया जिले के बी. कोठी प्रखंड के ओरलाहा गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय की तस्वीर इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती नजर आ रही है।विद्यालय में इन दिनों टेस्ट परीक्षा आयोजित की जा रही है। लेकिन पर्याप्त भवन, कमरे, बेंच-डेस्क और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों को बेहद असुविधाजनक परिस्थितियों में परीक्षा देनी पड़ रही है। कहीं छात्र बोरा बिछाकर जमीन पर बैठे हैं तो कहीं पेड़ के नीचे, मिठाई की दुकान के पास और यहां तक कि मुर्गा फार्म में बैठकर परीक्षा देने की स्थिति बनी हुई है।परीक्षार्थियों के अनुसार विद्यालय को अपग्रेड हुए दस साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पर्याप्त भवन उपलब्ध नहीं हो सका है। विद्यालय में मौजूद कमरों में भी छात्रों की संख्या के अनुपात में जरूरी संसाधन नहीं हैं। आईटी लैब के कमरे में भी पर्याप्त बेंच-डेस्क नहीं होने के कारण कई विद्यार्थी जमीन पर बोरा बिछाकर परीक्षा देने को मजबूर हैं।वहीं जगह और संसाधनों की कमी के कारण परीक्षार्थियों को विद्यालय परिसर से बाहर जाकर परीक्षा देनी पड़ रही है। छात्रों ने बताया कि पेड़ के नीचे, मिठाई की दुकान के पास और मुर्गा फार्म में बैठकर परीक्षा देने की नौबत आ गई है। परीक्षा में मैट्रिक से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हैं।अभिभावकों ने की जांच और कार्रवाई की मांग इस मामले को लेकर अभिभावकों में भी नाराजगी हैअभिभावकों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि विद्यालय में यदि परीक्षा के दौरान छात्रों के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने उच्च विद्यालय प्रबंधन की भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।मामले को लेकर बी. कोठी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में परीक्षा व्यवस्था से संबंधित मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग की जांच में विद्यालय की बदहाल व्यवस्था को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

बाईट..उमेश कुमार,प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी
बाईट..अशोक कुमार,प्रधानाध्यापक
बाईट.. शुभम कुमार,स्थानीय
बाईट..आदित्य कुमार,छात्र

Join us on: