रोहतास- सॉस फैक्ट्री पर एसडीएम की छापेमारी, खतरनाक केमिकल और गंदगी मिलने पर फैक्ट्री सील।

SHARE:

रिपोर्ट- कुमार रवि!


रोहतास के डेहरी में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित Lion Savera टोमैटो और चिली सॉस फैक्ट्री पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डेहरी नगर थाना क्षेत्र के एनिकट टॉल बांस के समीप एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में फैक्ट्री में छापेमारी की गई। जांच के दौरान सॉस निर्माण में कथित तौर पर कई खतरनाक केमिकल और अन्य सामग्री के इस्तेमाल के साथ फैक्ट्री परिसर में गंदगी और कीड़े-मकोड़े भी पाए गए। एसडीएम के मुताबिक फैक्ट्री संचालक द्वारा दिखाए गए लाइसेंस में चिली सॉस निर्माण की अनुमति नहीं मिली। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सॉस के नमूने भी संग्रहित किए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
प्रशासन ने बरामद अन्य सामग्री के विनष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट :- नीलेश कुमार ( SDM डेहरी,रोहतास )।

Join us on: