प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय जिले के बछवारा में शुक्रवार की हुई स्वर्ण व्यवसाई के यहां डकैती के घटना से क्षेत्र में स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय जिले के बछवारा में शुक्रवार की रात हुई स्वर्ण व्यवसाई के दुकान में 23 लाख की डकैती को लेकर स्थानीय दुकानदारों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा । हालांकि पुलिस के द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों के शिनाख्त का प्रयास भी किया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस के द्वारा श्वान दस्ते को बुलाकर भी अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की गई ।लेकिन दुकानदारों का कहना है कि विगत 1 महीने में तकरीबन 10 चोरियां हो चुकी है लेकिन शुक्रवार की रात अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसाई श्याम कुमार दास को बंधक बनाकर उनके प्रतिष्ठान में डकैती की एवं फरार हो गए। व्यवसायियों ने एक बैठक कर मांग की है एवं चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 5 दिनों के अंदर मामले का खुलासा नहीं हुआ एवं अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यवसाई समाहरणालय से लेकर एनएच तक जाम कर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे ।




