थल सेना कैंप के लिए बिहार-झारखंड निदेशालय की टीम में कपिलदेव का चुना जाना गर्व का विषय: मेजर गौतम!

SHARE:

रिपोर्ट – बिकास कुमार!

सहरसा

17 बिहार बटालियन एन सी सी के मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा के एनसीसी कैडेट कपिलदेव कुमार ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप टीएससी की शूटिंग प्रतियोगिता में बिहार-झारखंड डायरेक्टरेट का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे भारत में बिहार झारखण्ड डायरेक्टरेट ने दूसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद कॉलेज लौटने पर उनका अत्यंत भव्य, गौरवमयी और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। कॉलेज परिसर में कदम रखते ही कैडेट कपिल देव कुमार को मिठाई खिलाकर बधाई दी मेजर डॉ. गौतम कुमार और एनसीसी कैडेट ने कपिल को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।प्रधानाचार्या डॉ. पूनम यादव का ने कहा कि “हमारे कॉलेज के कैडेट कपिल देव का थल सेना कैंप के लिए बिहार-झारखंड निदेशालय की टीम में चुना जाना पूरे मधेपुरा कॉलेज परिवार के लिए अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक क्षण है। यह सफलता कपिल देव की कड़ी मेहनत, अटूट अनुशासन और बेहतरीन प्रशिक्षण का परिणाम है। थल सेना कैंप देश के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित एनसीसी कैंपों में से एक माना जाता है, जहां कैडेट्स के शारीरिक और मानसिक कौशल की कड़ी परीक्षा होती है।”डॉ. यादव ने आगे कहा, “हमारा कॉलेज हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित करने में आगे रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि कपिल देव राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हमारे कॉलेज, विश्वविद्यालय और पूरे बिहार-झारखंड निदेशालय का नाम रोशन किया है । यह उपलब्धि कॉलेज के अन्य कैडेटों और छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।”शानदार सफलता पर मधेपुरा कॉलेज के एनसीसी पदा अधिकारी मेजर डॉ. गौतम कुमार कैडेट कपिल देव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते कहा कि कपिल देव का चयन उनकी निरंतर कड़ी मेहनत, अनुशासन और शूटिंग के प्रति उनके गजब के समर्पण का नतीजा है। थल सैनिक कैंप के लिए चुना जाना बेहद कठिन होता है और इसमें केवल सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स ही जगह बना पाते हैं।उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि कपिल देव ने न केवल मधेपुरा कॉलेज बल्कि पूरे बिहार-झारखंड निदेशालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है।मेजर गौतम ने उम्मीद जताई कि कपिल देव की इस सफलता से कॉलेज के अन्य एनसीसी कैडेट्स को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भविष्य में सेना व देश सेवा के क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।: इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित डॉ भगवान कुमार मिश्रा,अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों एन सी सी कैडेट विकास कुमार भवेश कुमार सिंपल कुमारी प्रीति यादव ने भी कपिल देव को राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Join us on: