बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी का जनता दरबार और जमुई कांड पर बयान!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

जो आपने वीडियो में देखा, जमुई केस को लेकर उन्होंने प्रेस में अपना पक्ष रखा है

जनता दरबार को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सबसे पहले मैं मीडिया के साथियों को धन्यवाद देता हूँ कि आपने जमुई की इस घृणित घटना को उजागर किया और सरकार को आरोपियों की पहचान करने में मदद की, ये सरकार जनता की सरकार है और नीतीश कुमार जी ने 20 साल पहले जनता दरबार की जो परम्परा शुरू की थी आज सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में वही मॉडल और मजबूती से चल रहा है, हम जनता दरबार लगाते हैं सीधे जनता की शिकायत सुनते हैं और उसी दिन कार्रवाई करते हैं

उन्होंने साफ कहा कि जमुई की घटना में जो भी दोषी है वीडियो बनाने वाला हो या उसको वायरल करने वाला हो किसी को बख्शा नहीं जाएगा, सरकार ने तुरंत POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया है और मुख्य आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ में कार्रवाई हुई है जिसकी विस्तृत जानकारी पुलिस मुख्यालय द्वारा दी जाएगी, सरकार की सिर्फ काया बदली है साया और छाया आज भी नीतीश कुमार जी की ही है और जनता ने जनादेश नीतीश मॉडल को दिया है उसी मॉडल पर कानून व्यवस्था में जीरो टॉलरेंस के साथ काम होगा

विपक्ष द्वारा कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मांगे जा रहे इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि जब कोई अपराध होता है और अपराधी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है तो उसमें इस्तीफे का सवाल नहीं बनता, मुख्यमंत्री के वक्तव्य का गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए, इस्तीफा तब दिया जाता है जब अपराध लगातार हो रहे हों या अपराधियों को पुलिस न पकड़ रही हो न कि तब जब कार्रवाई तुरंत की जा रही हो

इसी दौरान उन्होंने जीविका दीदी का जिक्र करते हुए कहा कि आज से 20 साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदी की शुरुआत कर दी थी और आज वह मॉडल कितना आगे बढ़ चुका है ये सबके सामने है, यही सुशासन का मॉडल है जो बिहार में चल रहा है

Join us on: