:- रागिनी शर्मा की रिपोर्ट
कोविड 19 के बढ़ते मामले को देखते हुए मास्क नही पहनने वालो के विरुद्ध नगर परिषद मोकामा द्वारा चलाया गया सघन जांच अभियान:: कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज नगर परिषद मोकामा क्षेत्रान्तर्गत थाना चौक एवं बाजार चौक पर संयुक्त रूप से कार्यपालक पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के नेतृत्व में मास्क नही पहनने वालो के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया है, लगभग 35 लोगो से जुर्माना वसूला गया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया मास्क का उपयोग सभी लोग अवश्य करे , इससे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखेंगे, कोरोना का मामला निरंतर बढ़ रहा है सभी को सतर्कता बरतनी चाहिये।यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा । सभी लोगों से आग्रह किया कि इस अभियान को मास्क पहनकर सफल बनाए और कोरोना को हराने में अपना सहयोग करें। अंचल अधिकारी ने बताया कि मास्क पहनकर ही बाहर निकले अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान में पंकज कुमार , मोकामा थाना के पदाधिकारी एवं नगर परिषद कर्मी भी मौजूद दिखे। इस जांच अभियान में सभी लोग यह कहते दिखे की यह जांच समाज के हित मे लाभकारी है। सभी लोग नगर परिषद के इस कार्य की सराहना करते दिखे।




