जमुई कांड में SP विश्वजीत दयाल की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी हिरासत में, SIT गठित!

SHARE:

रिपोर्ट पुरुषोत्तम कुमार!

बिहार के जमुई जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए छेड़खानी के वीडियो मामले में जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता की पहचान कर टाउन थाना में FIR दर्ज की और त्वरित छापेमारी करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

SP जमुई विश्वजीत दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा –

नमस्कार, आज सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक युवती के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार किया जा रहा था।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हमने पीड़िता की पहचान की। पीड़िता के पिता के लिखित बयान पर आज ही टाउन थाना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना स्थल को रिलोकेट और रीकंस्ट्रक्ट किया गया है। वीडियो के आधार पर असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया गया है।

इस कांड के उद्भेदन के लिए SDPO जमुई के नेतृत्व में एक विशेष SIT टीम का गठन किया गया है। साथ ही वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से टेक-डाउन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अब तक की जांच में 5 आरोपियों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 3 को मंडवा गांव, टाउन थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए युवकों के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसमें उक्त वायरल वीडियो मौजूद है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है, जब पीड़िता अपने दोस्त के साथ प्रतापपुर के समीप पहाड़ी क्षेत्र में गई हुई थी।

बाकी बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

वाइट – गिरफ्तारी होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसपी का वाइट जमुई

जमुई पुलिस की आम जनता से अपील है कि पीड़िता की पहचान गोपनीय रखें और वायरल वीडियो को शेयर न करें। अगर किसी के पास कोई साक्ष्य है तो सीधे पुलिस को उपलब्ध कराएं।

Join us on:

और पढ़ें