बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट..
बक्सर उत्पाद विभाग ने वीर कुंवर सिंह सेतु ऊपरी पुल चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की है।
कल संध्या वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक डाक पार्सल लिखी गाड़ी को संदिग्ध अवस्था में रोका। अवर निरीक्षक प्रिंस कुमार के नेतृत्व में की गई जांच में गाड़ी से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद हुई।
टीम ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गाड़ी से 95 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल मात्रा 844.20 लीटर है। बरामद शराब का बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रुपये बताया जा रहा है।
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि शराब की खेप जालंधर से पूर्णिया ले जाई जा रही थी।
उत्पाद विभाग ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट- अशरफ जमाल उत्पाद अधीक्षक बक्सर




