सीतामढ़ी। शाहिद रजा!
सीतामढ़ी – टेम्पो और कार की सीधी टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी यूनिसेफ में भर्ती कराया इसके बाद दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है दोनों को SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है । इसके बाद स्थानीय लोगों ने रूनी सैदपुर से पुपरी जाने वाली मुख्य सड़क को जमकर घंटा बवाल काटा। सूचना के बाद पहुंचे सैदपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार और रुन्नीसैदपुर अंचल अधिकारी संतोष कुमार लोगों को समझा बूझकर रास्ते को खाली कराया।
।घटना सीतामढ़ी के रन्नीसैदपुर- पुपरी पथ पर तरमा गाँव के नजदीक की है । घायलों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर निवासी राज कुमार पासवान के 39 वर्षीय पुत्र अशोक पासवान , रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मेहसोल निवासी मुकेश पासवान के14 वर्षीय पुत्र किसन कुमार व रुन्नी निवासी चंद्रिका पासवान के 36वर्षीय राम बाबू पासवान के रूप में हुई है ।सभी लोग टेम्पो पर सवार होकर रन्नी सैदपुर की ओर से मेहसौल जा रहे थे वही कार नानपुर से मुजफ्फरपुर के लिए जा रही थी ।इसी बीच दोनों आमने सामने टक्कर हो गई । वही गाड़ी चालक नानपुर थाना क्षेत्र के जानीपुर निवासी विनोद मिश्र के पुत्र अविनाश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।




