जमुई में नाबालिक से छेड़खानी मामला अभी थमा भी नहीं कि एक शख्स की बम मारकर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट पुरुषोत्तम कुमार!

जमुई के लछुआड़ में एक शख्स कि बम मारकर हत्या कर दी गई!मृतक की पहचान 55 वर्षीय अजय पंडित पिता सरयुग पंडित के रूप में हुई है। अज्ञात अपराधियों ने बम मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन इलाज के लिए जमुई ले जा रहे थे, तभी रास्ते में निजी क्लीनिक में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल पर FSL की टीम भी पहुंचकर छानबीन कर रही है।

ईधर नाबालिग से छेड़खानी का मुद्दा और अधिक तूल पकड़ रहा है उधर एक और हत्या हो गई वो भी बम से!

Join us on: