:- ऋषिकेश की रिपोर्ट
जिले में इनदिनों घरेलू हिस्सा में विवाहिता की हत्याओं के दौर थमने का नाम नही ले रहा है।ताजा मामला एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एकंगर डीह इलाके की जहां शराबी पति को पत्नि के द्वारा शराब पीने से मना करने पर जहर देकर उसकी हत्या कर दी।इतना ही नही हत्या के बाद पति रोहित शर्मा के द्वारा पत्नी के फाँसी के फंदे पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो।घटना के सम्बंध में मृतका पूनम कुमारी के पिता ने बताया कि उसका अपने पति के साथ शराब पीने को लेकर अक्सर मारपीट व कहासुनी हुआ करता था।पत्नी के द्वारा पति को शराब पीने के लिए बार बार रोकना ही पत्नी पूनम कुमारी को महंगा पड़ा।भले ही बिहार के मुखिया शराबबंदी और शराबबंदी के बाद घरेलू हिंसा रोकने की बात करते हो लेकिन उन्ही के गृह क्षेत्र नालंदा के एकंगरडीह में विवाहिता की हत्या सवालों के घेरे में है।फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।




