रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पी एच सी) बिस्फी में जी जन एम के पद पर कार्यरत सुधा कुमारी की मौत का मामला सामने आया है। घटना बिस्फी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परसौनी दक्षिणबाड़ी टोल स्थित उनके किराये के मकान की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुधा कुमारी करीब एक वर्ष से परसौनी दक्षिणबाड़ी टोल में किराये पर मकान लेकर रह रही थीं। वे बिस्फी पी एच सी में जी एन एम के पद पर कार्यरत थीं। वे मूल रूप से दरभंगा जिले के शरीफ बहेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि उनके पति मुंबई में रहते हैं। सुधा कुमारी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र करीब 10 वर्ष और दूसरे की करीब 6 वर्ष बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि रात के समय सुधा कुमारी ने अपने किराये के मकान के बरामदे में फांसी लगा ली, जिस से उनकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र मे सनसनी फैल गया, घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। लोगों ने इस बात की सूचना बिस्फी थाना को दीया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले को लेकर जांच शुरू कर दिया। इस बाबत
थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया है कि महिला द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुधा कुमारी शांत और गंभीर स्वभाव की थीं। हालांकि, उनकी मौत के पीछे क्या वजह है, इस बात को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर बारिकी से जांच कर रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मृतिका के परिजन को घटना की जानकारी दे दिया है। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम मे भेजने की तैयारी मे जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद महिला स्वास्थ्य कर्मी की शव परिजन को सोंप दिया जाएगा। फिलहाल जि एन एम सुधा कुमार की मौत के कारण रहस्य बना हुआ है।




