ब्यूरो चीफ धनंजय कुमार
देवघर झारखंड
सारठ, पालाजोरी : हेमन्त झारखंड सरकार के दो साल बेमिसाल …जन जागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत सारठ विधानसभा क्षेत्र के पालोजोरी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत शेखर के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता थे …इस मौके पर पूर्व स्पीकर ने हेमंत सरकार की 2 साल की उपलब्धि को गिनाया और सरकार के तमाम योजनाओं के बारे में लोगो को जागरूक किया । इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता प्रशांत शेखर की देख रेख में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया इस मौके पर प्रशांत शेखर ने कहा कि राजनीति में युवाओ की भागीदारी काफी बढ़ी है और हमलोग युवा है युवा सरकार है सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में कही कोई दिक्कत हो तो बेझिझक बताए ।
इस मौके पर नसीम अंसारी ,किशन झाझरिया ,जब्बार अंसारी ,नवल भोक्ता ,तरुदीन अंसारी , सपन दास , रतन दास , आंनद महतो, मंच यादव सुबल भंडारी , लालकिशोर सोरेन ,सुरेंद्र बास्की,अमित आर्यन , ,मुन्ना कुमार , राजेश राय ,प्रीतम चौधरी एवं अन्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे ।




