रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के कमरे में मिली 35 वर्षीय टेंट हाउस कर्मी उपेंद्र पासवान की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी बनाई गई महिला कामनी देवी को थाना सरैया थाना क्षेत्र निवासी को करजा थाना क्षेत्र के मड़वन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।उपेंद्र पासवान की हत्या के लिए परिजनों ने इसका जिम्मेदार कथित प्रेमिका कामनी जो कि पहले से शादीशुदा है को बनाया था।जिसके बाद से पुलिस ने अहियापुर थाने में प्राथमिक की दर्ज कर महिला की तलाश में जुट गई थी।इसी दौरान पुलिस की छानबीन और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज चल रही थी और इस मामले में पुलिस की मानवीय सूचना संकलन और तकनीकी टीम ने करजा थाना क्षेत्र के मड़वन के पास महिला को अपने एक रिश्तेदार के यहां जाने के दौरान में पकड़ लिया गया है और आशंका है कि वह किसी और प्रेमी के पास में जा रही थी।
इस मामले में पुलिस उपेंद्र पासवान की मौत किस कारण से हुई है इस बात की पुष्टि पुलिस के अधिकारियों ने नहीं किया है यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या है या फिर हत्या या सुसाइड इन सभी बिंदुओं पर पुलिस का अनुसंधान अभी जारी है।मृतक वर्षीय उपेंद्र बीते 3 माह से कथित प्रेमिका के साथ उसके दो बच्चों के साथ अहियापुर के किराए के मकान में रह रहा था इसी दौरान कमरे में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र दो कार्तिकेयन के नेतृत्व बनाई गई टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है वही पुलिस की जांच के अनुसार में महिला के द्वारा बताया गया है कि सिर में गहरी चोट लगने से उपेंद्र की मौत हुई थी मौत के बाद वह घबरा कर निकल गई अपने बच्चों के साथ में आस पास में लगे सीसी फुटेज में जाते हुए दिखाई दी। एसडीपीओ टाउन टू कार्तिकेयन ने बताया कि इस मामले में हमारी टीम का अनुसंधान अभी जारी है।इस मामले में फॉरेंसिक टीम FSL को मौके पर बुलाकर मामले की बारीकी से जांच करवाई गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हमे इंतजार है।फिलहाल आरोपी बनाई गई महिला को लेकर के सीन क्रिएट कर कर पूरे घटना को एक बार फिर से समझने की कोशिश करेगी कि आखिर उसे रात को किस वजह से उपेंद्र की मौत हुई थी और महिला के बयान में कितनी सच्चाई है।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि बीते दिन अहियापुर थाना क्षेत्र इलाके के चाणक्यपुरी गली नंबर 6 के पास शिव शंकर सिंह के मकान में एक संदिग्ध परिस्थितियों में उमेश पासवान की मौत मामले में आरोपी बनाई गई कथित प्रेमिका को पुलिस ने करजा थाना क्षेत्र के मड़वन से गिरफ्तार कर लिया है।महिला से पूछताछ में गिरकर मौत हुई है।हालांकि पुलिस इस बात का इंतजार कर रही है की मौत की वजह क्या थी पुलिस को एफएसएल की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपी महिला ने खुद से फंदे से लटक कर जान देने और गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत की बात बताई है।फिलहाल पुलिस का अभी कई बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है पकड़ी गई महिला का पहले से शादी हो चुका है और पति पुणे में रहता है और उससे महिला अलग हो चुकी है।इसके बाद उसके एक और व्यक्ति से संबद्ध की बात सामने आई है जबकि एक प्रेमी जिसके साथ उसकी संबंध भी था उपेंद्र पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।




