कैमूर – स्कार्पियो से लाखों का विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – पियूष कुमार!

कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में दिल्ली टू कोलकाता एनएच 19 पर मद्य निषेध विभाग और कुदरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सकरी स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 32 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई।

मोहनिया चेक पोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि टोल टैक्स पर सघन जांच के दौरान चालक बैरियर तोड़कर भागने लगा था, जिसके बाद कुदरा पुलिस की मदद से स्कॉर्पियो को पकड़ा गया। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है।

बाइट मोहनिया चेक पोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव

Join us on:

और पढ़ें