पटना- जनसुराज ने की 8 में से 5 MLC उम्मीदवारों की घोषणा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए जन सुराज ने अपने पत्तों को खोल दिया है पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आज पटना में 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है


जन सुराज ने जिन 5 नामों का ऐलान किया है उसमें सबसे बड़ा नाम पटना शिक्षक क्षेत्र से डॉ दिव्या ज्योति का है दिव्या ज्योति चाणक्य लॉ कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही हैं उन्होंने हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की मौजूदगी में जन सुराज ज्वाइन किया है यह सीट पिछले 30 साल से भाजपा के नवल किशोर यादव के पास है

दूसरा नाम सारण शिक्षक क्षेत्र से आफाक अहमद का है आफाक अहमद वर्तमान में इसी सीट से MLC हैं और इस बार जन सुराज के टिकट पर मैदान में होंगे

तीसरा नाम दरभंगा शिक्षक क्षेत्र से सुरेश प्रसाद राय उर्फ एसपी राय का है

चौथा नाम दरभंगा स्नातक क्षेत्र से रविंद्र यादव का है और पांचवां नाम कोसी स्नातक क्षेत्र से शिक्षाविद रजनीश रंजन का है

Join us on: