पटना- जदयू में होने वाली है बड़ी टूट,राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का दावा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू को लेकर बड़ा दावा किया है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं और जदयू जल्द ही विभिन्न भागों में बंट सकती है।

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उन्होंने जदयू के भविष्य को लेकर सवाल उठाते हुए पार्टी के विभिन्न भागों में बंटने का दावा किया है। हालांकि, जदयू की ओर से इस दावे पर प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
राजद नेता इससे पहले भी बिहार की राजनीति और जदयू को लेकर कई तीखे बयान दे चुके हैं। अब नीतीश कुमार की स्थिति और जदयू के भविष्य को लेकर दिए गए इस बयान ने सियासी चर्चा को और बढ़ा दिया है।

Join us on: