रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ लाइव कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को गया के गोदावरी-चांदचौरा स्थित एक निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों से जुड़े शिक्षा, रोजगार और भविष्य की उम्मीदों जैसे मुद्दों को सामने लाना रहा।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणजीत कश्यप के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में ‘स्कूल है, पर पढ़ाई नहीं’, ‘डिग्री है, पर कमाई नहीं’, ‘फीस बढ़ी ’, ‘ फैकल्टी घटी उम्मीद मरी’ जैसे छात्र-समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार सहित जुगल किशोरसिंह विद्या शर्मा ,राहुल रंजन,कमलेश चंद्रवंशी, मदीना खातून, हासिल कश्यप, ओंकार शक्ति, शिव कुमार,अशोक यादव, लक्ष्मी कश्यप, सोनाली कुमारी, पारुल, जया कुमारी ,अंजलि ,समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में रणजीत कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी का यह लाइव कार्यक्रम छात्रों की समस्याओं और उनकी आवाज को सामने लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार को लेकर छात्र-छात्राओं के सामने कई चुनौतियां हैं। राहुल गांधी इन मुद्दों को उठाकर छात्रों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
रणजीत कश्यप ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों की आवाज को बुलंद करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को जवाबदेह बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का लाइव कार्यक्रम इंदौर से प्रसारित किया जा रहा है, जिसे गया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों ने सामूहिक रूप से देखा।



