:- रवि शंकर अमित!
आज सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की शुरुआत की गयी है। कायाकल्प पोर्टल का भी लोकार्पण किया गया है। इस अभियान का मूल उद्देश्य है- सार्वजनिक सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों को बेहतर एवं स्वच्छ
बनाना तथा नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करना। अभियान के दो प्रमुख अवयव हैं। पहला, पूर्व से अवस्थित परिसंपतियों का उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मती, जिसे हर हाल में 30 नवम्बर तक पूर्ण किया जाना है। हमारा सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से आग्रह है कि इसे दीपावली के पहले ही पूर्ण कर लें। दूसरा, नई आधारभूत संरचना एवं परिसंपतियों का निर्माण जिसे 31 मार्च 2027 तक पूर्ण किया जायेगा। छोटी-छोटी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना अभियान का मुख्य मकसद है।
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री बिहार



