रिपोर्ट – लक्ष्मण कुमार!
मुस्लिम समुदाय के द्वारा प्रतिमा विसर्जन रुूट पर आपत्ति के बावजूद, कटहलिया में विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न, 16 मजिस्ट्रेट, जिला पुलिस बल व क्यूआरटी रही तैनात, पूरा इलाका पुलिस छावनी में हुआ तब्दील।
दरभंगा। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटहलिया गांव में विश्वकर्मा पूजा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। प्रशासन द्वारा निर्धारित कटहलिया-पैगंबरपुर-कटासा-सिंहवाड़ा रूट से करीब तीन घंटे तक प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। प्रशासन के निर्धारित नए रूट पर भी मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा प्रतिमा ले जाने को लेकर आपत्ति जताई गई थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और पूरे गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।
प्रतिमा को विवादित स्थल से करीब 500 मीटर के रास्ते से शांतिपूर्वक आगे ले जाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 16 मजिस्ट्रेट, जिला पुलिस बल और क्यूआरटी की तैनाती की गई थी। इसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पूरे इलाके की निगरानी की गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे।
एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि दोनों समुदायों के लोगों के सहयोग से विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रशासन की ओर से संवेदनशीलता को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और पूरे कार्यक्रम पर लगातार निगरानी रखी गई।
बाइट
1, शुभेंद्र कुमार सुमन, एसडीपीओ कमतौल 2



