:- रवि शंकर अमित!
विश्वकर्मा पूजा के दौरानअवैध हथियारों की पूजा करना पड़ गया महंगा हथियारों की सार्वजनिक प्रदर्शन की सूचना पर छापेमारी, चार हथियार बरामद!
दो आरोपित गिरफ्तार, मृत व्यक्ति के नाम से लाइसेंसी रायफल व बंदूक रखने का मामला भी सामने आया
बाढ़ थाना क्षेत्र के बासोबागी गांव में अवैध हथियारों की पूजा करना और सार्वजनिक प्रदर्शन की सूचना पर एसटीएफ और बाढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार हथियार बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। बरामद हथियारों में दो पिस्टल, एक 315 बोर की रायफल और एक डबल बैरल गन (डीबीबीएल) शामिल है।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को एसटीएफ और बाढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बॉसोबागी गांव में वैध हथियारों की आड़ में अवैध हथियारों का पूजा की जा रही है। सूचना के बाद बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान हथियार बरामद किए गए और रणवीर कुमार (27) तथा राहुल कुमार (25), दोनों निवासी बॉसोबागी, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में एक पिस्टल पर मेड इन इटली तथा दूसरी पर मेड इन इंडिया अंकित है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बरामद हथियारों में एक 315 बोर की रायफल और एक डीबीबीएल गन विनोद कुमार के नाम से लाइसेंसी थी। पुलिस के अनुसार, विनोद कुमार की करीब 15 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद उनके नाम से दर्ज हथियारों को घर में रखे जाने के साथ दो पिस्टल रखने का मामला सामने आया है।पुलिस ने मामले में बाढ़ थाना कांड संख्या 623/26, दिनांक 17 सितंबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में राम प्रवेश गोप, राज कुमार गोप (मुखिया), राहुल कुमार और रणवीर कुमार को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच के साथ हथियारों के संबंध में लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। पूरे मामले की जानकारी SDPO आयुष श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी/
बाईट – आयुष श्रीवास्तव एस डी पी ओ 2 बाढ़



