कैमूर – मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़,एक हथियार तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – पियूष कुमार!

कैमूर जिले में पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। चैनपुर थाना क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला स्थित एक दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने मौके से 3 बैरल, 25 जिंदा कारतूस, एक ड्रिल मशीन, एक कटर मशीन, हथौड़ी और एक मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कस्बा मोहल्ला निवासी शेख कलीम के पुत्र मोहम्मद असगर अली के रूप में हुई है।

एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना पर DIU की टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपी दुकान की आड़ में हथियार निर्माण और तस्करी करता था। पुलिस अब उसके नेटवर्क की जांच कर रही है।

बाइट : शिखर चौधरी, एसपी कैमूर

Join us on: