रिपोर्ट – राजीव कुमार झा!
राजनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में कपड़ा दुकान पर आरोपी से पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और पिस्टल छिनने का प्रयास किया गया।साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में छह नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सुबह राजनगर थाना की पुलिस टीम राजनगर थाना कांड संख्या 437/26 के अनुसंधान के लिए निकली थी । भगवानपुर स्थित कपड़ा दुकान पर नामजद अभियुक्त मो. शकील और मो. रमीज के विरुद्ध छापेमारी की गई। पुलिस का आरोप है कि मो. शकील को थाना चलने के लिए कहने पर उसने अपने भाई मो. मैनउद्दीन, अज़हरउद्दीन, नसीर और हेदयातुल्लाह सहित अन्य को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया।सभी लोगों पर गिरफ्तारी में अवरोध पैदा करने सहित अन्य गंभीर आरोप है। पुलिस के मुताबिक, सभी लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान पुलिस पदाधिकारी के सरकारी पिस्टल को छीनने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए वापस थाना लौट आई और वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो मोबाइल से बनाए जाने की बात भी सामने आई है।एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया मामले में आरोपितों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है,हालांकि आरोपी फरार हो गया है।मो. शकील और मो. रमीज के खिलाफ राजनगर थाना में पूर्व से कई कांड दर्ज है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बाइट योगेंद्र कुमार SSP मधुबनी




