रिपोर्ट – अमित कुमार!
.पटना उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव ने आज रविवार 13 सितंबर 2026 को शपथ ली है।
यह शपथ ग्रहण समारोह पटना के लोक भवन में आयोजित हुआ जहाँ बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। न्यायमूर्ति राव का जन्म 7 अगस्त 1965 को हुआ था और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से भूगोल में ऑनर्स और एलएलबी की पढ़ाई की है। उन्होंने 1991 में दिल्ली बार काउंसिल से वकालत शुरू की और सुप्रीम कोर्ट व दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की। वह 2010 में वरिष्ठ अधिवक्ता बने और 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए। वह जून 2024 में कर्नाटक हाईकोर्ट में गए जहाँ उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया था।



