नेशनल फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस 2026 का पटना में आयोजन,महामहिम राज्यपाल ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

नेशनल फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन पटना में किया गया है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
वही भाजपा MLC ने कहा

नेशनल फिजियोथेरापिस्ट 2026 का आयोजन बिहार फिजियोथेरापिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम में देशभर से फिजियोथेरापिस्ट और डॉक्टर शामिल हुए हैं। आज माननीय राज्यपाल महोदय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया, यह हमारे लिए बेहद खुशी और गौरव की बात है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता, समाज और सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। आज मेडिकल क्षेत्र में सिर्फ एलोपैथी तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है। आयुष और एलाइड मेडिकल साइंस के साथ-साथ फिजियोथेरापी की भूमिका भी लगातार महत्वपूर्ण हो रही है।

ऐसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिनमें दवाइयों से सिर्फ अस्थायी राहत मिलती है, जबकि फिजियोथेरापी के जरिए मरीज को लंबे समय तक बेहतर और प्रभावी समाधान मिल सकता है।

1996 के बाद इस क्षेत्र में सरकार की ओर से काम शुरू हुआ, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। मेरा मानना है कि सरकार ने इस क्षेत्र में अभी अपनी क्षमता का लगभग 10 से 15 प्रतिशत ही काम किया है। इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।

खासकर लोअर और मिडिल क्लास परिवारों की बात करें तो बीमारी के इलाज में उनका बहुत बड़ा पैसा खर्च होता है। अगर फिजियोथेरापी और एलाइड मेडिकल साइंस को स्वास्थ्य व्यवस्था में उचित प्राथमिकता दी जाए, तो लोगों के इलाज का खर्च कम किया जा सकता है।

सरकार को इस दिशा में प्रभावी पॉलिसी बनाकर फिजियोथेरापी को और बढ़ावा देना चाहिए। इससे न सिर्फ आम लोगों को फायदा होगा, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

हम स्वस्थ युवा और स्वस्थ भारत की बात करते हैं। योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ फिजियोथेरापी को बढ़ावा देना भी इस दिशा में एक बड़ा कदम और महत्वपूर्ण माइलस्टोन साबित हो सकता है।

बाइट — जीवन कुमार, MLC,BJP

Join us on: