मौनिया बाबा राजकीय मेला में सांस्कृतिक महोत्सव का सांसद ने किया उद्घाटन!

SHARE:

प्रमोद सीवान!


सीवान/महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में मौनिया बाबा राजकीय मेला महोत्सव के अवसर पर राज्य के कला एव सांस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत भव्य उद्घाटन महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक हेमनारायण साह, डीएम विजय प्रकाश मीणा एवं एसपी भारत सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। एसडीओ अनीता सिन्हा एवं डीएसपी अमन कुमार की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।महोत्सव परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। मेले के सभी अखाड़ों के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक देवी, भजन गायक मनन गिरि मधुकर समेत अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, नेता, मीडियाकर्मी एवं बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

Join us on: