लखीसराय- डाक पार्सल से 20 लाख का विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!

लखीसराय से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर मिल रही है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर एक पार्सल वैन से 20 लाख के करीब विदेशी शराब बरामद करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। जबकि बिहार में शराब बंदी है। इसके बावजूद तस्कर नये नये हथकंडे अपना रहे हैं। मामला बड़हिया थाना के समीप की गई छापेमारी की है। बताते चलें की लखीसराय उत्पाद विभाग अधीक्षक दीपक कुमार सिंह को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक डाक पार्सल वैन में विदेशी की खेप ले जायी जा रही है। पुलिस ने वैन को रोका तो चालक ने दवा का फर्जी बिल दिखा कर वाहन सील होने की बात कही। पुलिस को शक हुआ और सील तोड़कर तलाशी ली गई तो दबा की जगह विदेशी शराब की पेटियां भरी मिली।
गिरफ्तार वैन के चालक और सह चालक जो दोनों पटना के दुल्हिन बाजार का रहने वाला बताया गया है। पूछताछ मे उन्होंने बताया कि शराब का खेप भागलपुर से समस्तीपुर ले जायी जा रही थी। पुलिस अब इस रैकेट के सरगना और शराब के सोर्स का पता लगाने में जूट गई है। उत्पाद थाना लखीसराय मे प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनो को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Join us on: