भागलपुर- अवैध संबंध का पता चलते ही पति ने पत्नी का सिंदूर धोया, मंगलसूत्र भी तोड़ फेंका, रिश्ता किया खत्म!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

भागलपुर के नवगछिया से एक सनसनीखेज और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां तुलसीपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी का मंगलसूत्र तोड़ दिया, मांग का सिंदूर धो दिया और रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के किसी दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध की जानकारी मिली थी। पत्नी के अवैध संबंध की बात सामने आते ही परिवार में जमकर हंगामा हुआ। गुस्से में आए पति ने सरेराह पत्नी के गले से मंगलसूत्र तोड़ दिया और खुद अपने हाथों से उसकी मांग का सिंदूर धो दिया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति कह रहा है – “आज से तुम्हारा मेरा रिश्ता खत्म।” वहीं पत्नी रोती-बिलखती नजर आ रही है। पति ने पत्नी को घर से विदा कर दिया और कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रह सकता। इस दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, देखते ही देखते वायरल हो गया। तुलसीपुर समेत पूरे नवगछिया में इस घटना की चर्चा जोरों पर है। लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग पति के फैसले को सही बता रहे हैं तो कुछ इसे कानून हाथ में लेने जैसा बता रहे हैं।….

Join us on: