:- रवि शंकर अमित!
सदर अस्पताल, सहरसा में हुई घटना का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, उच्चस्तरीय जांच समिति गठित
सदर अस्पताल, सहरसा में दिनांक 12.09.2026 को चिकित्सक डॉ. एस.के. आजाद एवं प्रभात खबर डिजिटल के संवाददाता श्री अभिषेक कुमार के बीच हुई झड़प से संबंधित वीडियो के वायरल होने की सूचना पर जिलाधिकारी, सहरसा, श्री दीपेश कुमार(भाo प्रा o सेo) द्वारा घटना का संज्ञान लिया गया है।
जिलाधिकारी ने घटना पर गंभीरता व्यक्त करते हुए ऐसी घटनाओं को अनुचित एवं निंदनीय बताया है। घटना की वास्तविक स्थिति एवं तथ्यों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है।
जांच समिति द्वारा उपलब्ध तथ्यों, परिस्थितियों एवं संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर जांच प्रतिवेदन समर्पित किया जाएगा। जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया है कि अस्पताल परिसर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों, परिजनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ समुचित समन्वय एवं मर्यादित व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार (भाo प्रा o सेo) ने सभी संबंधित पक्षों से संयम एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की है, ताकि अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें।




