रिपोर्ट – मलय झा!
.पूर्णिया में प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध के कारण प्रेमी मोफिल ने प्रेमिका पूजा देवी और उसकी 2 साल की मासूम बेटी की धारदार चाकू से बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी।मरंगा थाना के रहुआ के पास पहले पूजा का सर कटा धड मिला फिर बेटी का नर कंकाल मिला था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी मरंगा थाना के रहुवा निवासी मोहम्मद मोफिल पिता मोहम्मद घोलटू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके निशान देही पर महिला पूजा देवी का कटा हुआ सर और उसकी मासूम बेटी का नर कंकाल मिला है। आरोपी मोफ़ील ने पुलिस को बताया कि उसने चाकू को पानी में फेंक दिया है। एसडीपीओ ने कहा कि पूजा देवी का अपने पति से झगड़ा चलता था। उनका पति दिल्ली में रहता था। इसी बीच पूजा देवी का आधार कार्ड का काम करने वाले मोफिल से प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध हो गया। इसके बाद पूजा पहले से शादीशुदा मोफिल पर शादी करने का दवाब बनाने लगा। तब मोफिल ने योजना बनाकर पूजा और उसकी दोनों बेटी को अगवा कर लिया और फिर पूजा का गला काटकर हत्या कर दिया। और उसके सर को दूसरी जगह काटकर फेंक दिया । वहीं उसकी दो वर्षीय छोटी बेटी का भी बेरहमी से हत्या कर दिया। नहर के किनारे अलग-अलग जगह से दोनों का शव मिला है। उन्होंने कहा कि जिस बेरहमी से मोफिल ने पूजा और उसकी मासूम बेटी का हत्या किया है यह रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। वही फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड टीम भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल अनुसंधान जारी है। यह भी पता किया जा रहा है कि इसमें और किसका-किसका संलिप्तता है । जल्द ही सारे मामलों का खुलासा हो जाएगा।



