5 फीट पानी में सेना की तैयारी, बाढ़ भी नहीं तोड़ पाई युवाओं का हौसला।

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!


भागलपुर का निचला और दियारा इलाका इन दिनों पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है। कई इलाके टापू में तब्दील हो चुके हैं। बाढ़ के पानी से आम जनजीवन प्रभावित है लेकिन सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का जुनून कम नहीं हुआ है।
जिस मैदान में युवा सुबह-शाम दौड़ लगाकर सेना में भर्ती की तैयारी करते थे आज उसी मैदान में 4 से 5 फीट तक बाढ़ का पानी जमा है। मैदान पूरी तरह जलमग्न है। इसके बावजूद युवा इसी पानी के बीच अपनी शारीरिक तैयारी करते नजर आ रहे हैं।
इन युवाओं को सेना में भर्ती की तैयारी के लिए पैरा कमांडो से सेवानिवृत्त रणजीत सोलंकी प्रशिक्षण दे रहे हैं। बाढ़ के कारण मैदान में पानी भर जाने के बावजूद रणजीत सोलंकी युवाओं का अभ्यास जारी रखे हुए हैं और उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में भी फिटनेस बनाए रखने के लिए तैयार कर रहे हैं।
युवाओं का कहना है कि आने वाले दिनों में सेना की परीक्षा है। ऐसे में तैयारी रोकना संभव नहीं है। सेना में जाने का सपना है और इस सपने को पूरा करने के लिए वे हर मुश्किल का सामना करने को तैयार हैं।
बाढ़ ने इन युवाओं से उनका मैदान जरूर छीन लिया लेकिन उनका हौसला नहीं छीन पाई। 5 फीट पानी के बीच जारी इनकी तैयारी और पैरा कमांडो से रिटायर प्रशिक्षक की ट्रेनिंग यह दिखाती है कि देश की सेवा करने का जुनून मुश्किल हालात में भी कम नहीं होता।

Join us on: