ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार में 55 से अधिक आवेदकों की डीएम ने सुनी समस्याएँ!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!

ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार में 55 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएँ, जिला पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जिला पदाधिकारी, भोजपुर, श्री मनेश कुमार मीणा ने आज ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार में लोगों की समस्याएँ सुनीं। जनता दरबार में 55 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से जुड़े मामले शामिल थे।

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी आवेदकों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर समय पर कार्रवाई करने तथा मामलों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Join us on: