जमुई में विकलांग चाय दुकानदार के दुकान में चोरी, रोजी-रोटी पर संकट!

SHARE:

रिपोर्ट – पुरुषोत्तम कुमार!

-जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ चोरों ने एक दिव्यांग की रोजी-रोटी पर ही हाथ साफ कर दिया।

मामला सिकंदरा प्रखंड के जमुई रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास का है। यहाँ एक विकलांग व्यक्ति कई सालों से छोटी सी चाय की दुकान लगाकर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। दिनभर मेहनत कर किसी तरह दो वक्त की रोटी का जुगाड़ होता था।

लेकिन बीती रात अज्ञात चोरों ने उनकी चाय दुकान को निशाना बना लिया। रात के अंधेरे में चोरों ने दुकान में रखे गैस सिलेंडर, चाय के बर्तन, नकद पैसे और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह जब विकलांग दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर का सारा सामान गायब था। पीड़ित का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि यही दुकान उनके जीवन का एकमात्र सहारा है।

घटना की जानकारी सिकंदरा थाने को दे दी गई है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है और लोगों ने प्रशासन से गरीब दुकानदार की मदद करने की अपील की है।

बाइट – पीड़ित चाय दुकानदार

Join us on: