जमुई – डीएम के आदेश पर अधिकारीयों ने विभिन्न स्कूलों का दौरा कर किया सघन निरिक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट – पुरुषोत्तम कुमार!

जमुई में सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं को सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आज जिले के सभी वरीय अधिकारियों ने अलग-अलग प्रखंडों के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण किया।

खुद जिला पदाधिकारी ने लक्ष्मीपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय केनुहट, बरहट के प्लस टू उच्च विद्यालय बिशनपुर और राजकीय बुनियादी विद्यालय नुमर का निरीक्षण किया। अपर समाहर्ता ने जमुई बाजार के प्लस टू उच्च विद्यालय और एसडीएम ने अंबा शिव पोखर के नवीन प्राथमिक विद्यालय का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता, मिड-डे मील, शौचालय, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की जांच की गई। डीएम ने खुद क्लास में जाकर बच्चों को पढ़ाया और उनसे सवाल-जवाब कर उनके ज्ञान के स्तर को परखा। साथ ही ग्रामीणों और अभिभावकों से संवाद कर उन्हें बच्चों को रोज स्कूल भेजने की अपील की।

गौरतलब है कि समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने सभी पदाधिकारियों को एक-एक स्कूल गोद लेकर उसे बेहतर बनाने का निर्देश दिया था। उसी पहल के तहत स्कूलों में कमियों को चिन्हित कर अतिरिक्त क्लास, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता पर पूरा किया जा रहा है।

Join us on: