रिपोर्ट – विक्रम उपाध्याय!
बिहार के खगड़िया में पिछले 12 घंटा के अंदर जिले के दो अलग अलग थाना इलाके में गोली मारकर दो युवकों की हत्या कर दी गई है।इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी मच गई है।पहली घटना बीते बुधवार की रात पसराहा थाना इलाके के महद्दीपुर में हुई ।जहां अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर 22 साल के प्रेम कुमार की हत्या कर दी।आधे दर्जन बदमाशों ने घटना को तब अंजाम दिया जब वह घर लौट रहा था। ईलाज के दौरान उसकी मौत हुई।दूसरी घटना बेलदौर थाना इलाके के सकरोहर गांव में बीती रात हुई है।जहां सोए अवस्था में गोली मारकर 23 साल के ज्योतिष कुमार की हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि ज्योतिष अपने घर के छत पर सोया था।इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे सिर में गोली मारकर चलते बना। हालांकि गोगरी SDPO चंदन कुमार ठाकुर ने कहा प्रेम कुमार हत्याकांड -दोस्तो के बीच हुए विवाद के कारण हुई है।मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वहीं ज्योतिष हत्याकांड का पुलिस जांच कर रही है और दावा किया है कि दोनों मामले में शामिल बदमाश जल्द गिरफ्तार होंगे।



