रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले से लगने बाली भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ‘जी’ कंपनी मुख्यालय जानकीनगर के जवानों ने विशेष नाका लगाकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 324 लीटर विभिन्न ब्रांड की नेपाल निर्मित शराब एवं 04 साइकिलें बरामद करते हुए एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मझौड़ा गांव के 22 वर्षीय शनि कुमार पासवान के रूप में किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी मुख्यालय जानकीनगर से प्राप्त एल ए आधारित सूचना के आधार पर एस एस बी टीम द्वारा रात्रि के समय विशेष नाका लगाया गया। इसी बिच दुहबी बाजार के पास 3 से 4 व्यक्ति साइकिलों पर सामान लेकर आते दिखाई दिए। नाका पार्टी द्वारा साइकिल सबार को रुकने का इशारा किया तो सभी व्यक्ति साइकिल छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगे। जिनका पिछा करते हुए एस एस बी टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया।जबकि अन्य व्यक्ति साइकिल पटक कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। जब तलाशी ली गई तो 900 बोतल नेपाल निर्मित शराब,150 बोतल नेपाल निर्मित ब्रिक्स शराब, नंम्बर 1 का 24 बोतल शराब बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बताया गया कि उक्त शराब नेपाल के दुहाबी निवासी राहुल से उन्हें प्राप्त हुआ है। शराब को मझौड़ा गांव के समीप स्थित गाछी के पास पानी की टंकी तक ले जाना था, जहां से कटैया निवासी भोगेंद्र द्वारा इसे आगे ले जाया जाना था। पूछताछ में मोहम्मद सलमान एवं गुलजार अंसारी, दोनों मझौड़ा गांव के द्वारा उक्त गतिविधि के लिए रास्ता/लाइन उपलब्ध कराने की जानकारी भी सामने आई है। इन तथ्यों की आगे पुलिस द्वारा जांच की जाएगी। बरामद शराब, साइकिलों एवं गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए बासोपट्टी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस बाबत बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया है कि मामले को लेकर आवस्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार शराब धंधेबाज को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




