बेतिया -बाइक में छिपाकर ले जा रहे 2.80 किलो चरस के साथ युवक को एसएसबी ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

खबर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां बाइक की डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था 2.80 किलो चरस, एसएसबी ने दबोचा
मैनाटांड। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इनरवा एसएसबी की 47वीं वाहिनी ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 80 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है।
इनरवा एसएसबी कैंप के असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से मादक पदार्थ की खेप लेकर सीमा क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर छठिया घाट के समीप जवानों ने वाहन जांच अभियान शुरू किया।
इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि पर एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। बाइक की डिक्की से छिपाकर रखा 2 किलो 80 ग्राम चरस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान बलथर थाना क्षेत्र निवासी धुरेन्द्र राउत के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। एसएसबी ने चरस और बाइक जब्त कर आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए इनरवा पुलिस के हवाले कर दिया।

Join us on: