रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले से लगने वाली भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा मे मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के ‘ई’ कम्पनी, हरने के कार्यक्षेत्र में नशीले एवं मन:प्रभावी पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक नेपाली नागरिक को नशीली कफ सिरप एवं प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान एक बजाज पल्सर एन एस 200 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान धनुषा जनकपुर कदम चौक वार्ड नं 2 के अशोक महतो के पुत्र राहुल महतो के रूप में किया गया है।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चेक पोस्ट पार्टी को सतर्क किया गया। हरने मार्केट की ओर से चेक पोस्ट की तरफ बाइक पर बैग लेकर आ रहे एक व्यक्ति को एस एस बी टीम द्वारा रोककर पूछताछ की गई। उनकी बैग की तलाशी लेने पर उसमें नशीली/मन:प्रभावी दवाएं एवं प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुए। जिसमें 10 बोतल वनरेक्स कफ सिरप, 432 पीस स्पैस्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस,9 पीस आई-पम 10 एवं 1 बाइक जब्त करते हुए नेपाली नागरिक को हिरासत मे ले लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ मे बताया गया कि उन्होंने ने उक्त दवाएं भारत से नेपाल ले जा रहा था। आगे पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उक्त दवाएं उसे रंजीत यादव उर्फ बोना, हरने हरलाखी से प्राप्त हुई थीं। अभियुक्त द्वारा इन्हें स्वयं के सेवन के लिए ले जाने की बात बताई गई है।
एस एस बी द्वारा किए गए कार्वाई सीमा स्तंभ संख्या 280/23 से लगभग 20 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र मे हरने मार्केट स्थित चेक पोस्ट के पास की गई है।
बरामद नशीली/मन:प्रभावी दवाएं, कफ सिरप, मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार व्यक्ति को विधिवत अभिरक्षा में लेकर आवश्यक जब्ती एवं गिरफ्तारी सूची तैयार की जा रही है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु हरलाखी थाना को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।




