रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने फरक्का बैराज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फरक्का बैराज का नवीनीकरण किया जाएगा। साथ ही, बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए फरक्का से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार के साथ लगातार बातचीत की जा रही है।
विजय चौधरी ने कहा कि फरक्का बैराज और गंगा जल बंटवारे से जुड़े विषय बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। बिहार की चिंताओं को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले किसी भी निर्णय में बिहार के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
बता दें कि फरक्का जल समझौते के नवीनीकरण को लेकर बिहार सरकार लगातार अपना पक्ष रख रही है। हाल में केंद्र की ओर से भी बिहार की जरूरतों और चिंताओं को ध्यान में रखने का भरोसा दिया गया है।
बाइट — विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री, बिहार




