ब्लॉक मैदान में धूमधाम से मनाया गया सोहराय पर्व मिलन समारोह

SHARE:

शंखनाद संवाददाता

विधायक नलीन सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया समारोह का शुभारंभ

शिकारीपाड़ा(दुमका)

आज शुक्रवार को शिकारीपाड़ा ब्लॉक मैदान में आदिवासी समाज द्वारा धूमधाम से सोहराय पर्व मिलन समारोह मनाया गया| सोहराय पर्व मिलन समारोह में मुख्य अतिथि शिकारीपाड़ा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक नलिन सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की|इस दौरान काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे, जो अपने पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे थे|महिलाएं सज-धज कर आदिवासी रीति-रिवाज से सिंगार किए हुए थी एवं पारंपरिक रूप से आदिवासी महिला नृत्य कर रही थी|आदिवासी पुरुष ढोल बजा रहे थे|
मान्यता है कि सोहराय पर्व मनाने का मुख्य उद्देश्य गाय और बैलों को खुश करना है। गाय और बैल बेजुबान होते हैं और उनकी मेहनत से ही खेतों में फसल तैयार होती है।उनके साथ खुशियों को बांटने के लिए पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा हर वर्ष फसल अच्छी हो, इसको लेकर भी पर्व मनाया जाता है।
समारोह में चांदो बास्की,दुलाल बेसरा, राम सोरेन,जेएमएम शिकारीपाड़ा प्रखंड सचिव प्रभु हांसदा एवं काफी संख्या मे लोग मौजूद थे|

Join us on:

Leave a Comment