भोजपुर में अपराधियों का दुस्साहस, घर में घुसकर युवक को मारी गोली!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाड़ी गांव में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हथियार से लैस अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के बाएं पैर में घुटने के ऊपर लगी है। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
घायल युवक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाड़ी गांव निवासी जितेंद्र कुमार, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता रमेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। जितेंद्र पेशे से किसान बताए जा रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, हथियार से लैस अपराधी घर में घुसे और जितेंद्र को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली उनके बाएं पैर में घुटने के ऊपर लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज के बाद आसपास के लोगों और परिजनों में हड़कंप मच गया। घायल जितेंद्र को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस जांच :
घटना की जानकारी मिलने के बाद गड़हनी थाना पुलिस लसाड़ी गांव पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ ही गोलीबारी के कारण और इसमें शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

फिलहाल गोलीबारी के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join us on: