रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
खबर बिहार के हाजीपुर से है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हाजीपुर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। बाढ़ राहत शिविर में हाजीपुर शहर और तेरसिया दियारा इलाके के कई वार्ड,पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए महातमा गांधी सेतु मुख्य मार्ग (NH) किनारे जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बाढ़ राहत शिविर लगाया गया है जहां सैकड़ो बाढ़ प्रभावित लोग शरण लिए हुए है उनके लिए भोजन,चिकित्सा, पशु के लिए चारा की व्यवस्था और आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान वैशाली DM वर्षा सिंह,SP विक्रम सिहाग समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
बाईट : सम्राट चौधरी, CM बिहार।




