मधुबनी- राजनगर को पर्यटन क्षेत्र के रूप में किया जायेगा विकसित – मुख्यमंत्री!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी, रविवार दोपहर को बिहार के सीएम सम्राट चौधरी एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने मधुबनी आए। जहाँ राजपरिसर के भ्रमण और मंदिर में दर्शन के उपरांत एक हाई लेवल बैठक हुई। बैठक के बाद सीएम एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चले गए। मीटिंग के दौरान मधुबनी के डीएम द्वारा उनको एक प्रस्तुति भी दी गई। जिसमें राजपरिसर और राजपरिवार के बारे में विस्तार से बताया गया। सीएम सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार दोपहर को 3 बजकर 15 मिनट के करीब मधुबनी जिला स्थित राजनगर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। राजनगर के राज पैलेस में उतरने के पश्चात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीधे कामाख्या मंदिर में दर्शन करने गये। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक राज परिसर और मंदिर का जायजा लेने के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मधुबनी के सांसद अशोक यादव, बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह, राजनगर के विधायक सुजीत पासवान, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, पूर्व एमएलसी विनोद सिंह भी मौजूद थे। भगवती के दर्शन के उपरांत सम्राट चौधरी राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महेंद्र राम के हाथों मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया।

उसके उपरांत एसएसबी कैंप में एक आंतरिक बैठक हुआ। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मधुबनी की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली और उनके सुझाव जाने। जिसमें राज परिसर के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में स्थानीय विधायक सुजीत पासवान और वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी सीएम के आगमन को लेकर उत्साहित देखे गए। स्थानीय विधायक सुजीत पासवान ने राज परिसर को मिथिला और वैश्विक मानचित्र पर इसे एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर सकारात्मक पहल करते हुए सकारात्मक निर्णय लेने की बात कही। बैठक में ऐतिहासिक विरासतों को संरक्षित करने के साथ-साथ इनके विकास और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान देने की बात कही गई। मधुबनी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।

बाइट: सुजीत पासवान, विधायक राजनगर सुरक्षित क्षेत्र

Join us on: