अभियंता प्रमुख, जल संसाधन विभाग द्वारा सभी जिला के डीएम एसपी को भेजा गया ये चेतावनी संवाद!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

जल संसाधन विभाग

चेतावनी संवाद

अभियंता प्रमुख, जल संसाधन विभाग द्वारा सभी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को यह चेतावनी संवाद भेजा गया है

आज दिनांक-05.09.2026 को 9.00 बजे पूर्वाहन गंगा नदी का जलस्तर गाँधीघाट गेज स्थल पर 50.51 मी० दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 1.91 मी० ऊपर है, जिसकी प्रवृत्ति बढ़ने की है। नदी इस स्थल पर अपने उच्चतम जलस्तर (HFL), 50.52 मी०, के करीब प्रवाहित हो रही है तथा प्राप्त पुर्वानुमान के अनुसार गाँधीघाट गेज स्थल पर नया HFL सृजित होने की संभावना है। फलस्वरुप नदी के प्रवाह क्षेत्र विशेषकर दियारा क्षेत्रों में दबाव बढ़ सकता है, जिस हेतु आवश्यक सतर्कता बरतना अपेक्षित है।

उक्त के मद्देनजर बाढ़ आपदा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक ऐहतियाती कदम उठायी जाय, तथा तटबंध के नदी भाग के आवासितों को इसकी सूचना देते हुये यथोचित कार्रवाई की जाय। साथ ही बाढ़ आपदा के लिये जिलास्तर पर गठित दल की लगातार गश्ती सुनिश्चित कराई जाय।

Join us on:

और पढ़ें