जगदीशपुर थाना पहुंचे भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित, तेंदुनी गोलीकांड के घटनास्थल का किया निरीक्षण!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

हत्या की गुत्थी जल्द सुलझाने को लेकर कनीय पदाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित बीती रात जगदीशपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित थाना पहुंचे। एसपी के अचानक थाना पहुंचने से पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई। उन्होंने सबसे पहले तेंदुनी में हुए गोलीकांड एवं हत्या के घटनास्थल का निरीक्षण किया और करीब आधे घंटे तक मौके पर रहकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
घटनास्थल के निरीक्षण के बाद एसपी थाना कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कनीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान तेंदुनी गोलीकांड में हुई हत्या की घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।
एसपी अवधेश दीक्षित ने पुलिस पदाधिकारियों को हत्या की गुत्थी जल्द से जल्द सुलझाने और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने अनुसंधान में तेजी लाने के साथ-साथ घटना के संभावित कारणों और आरोपितों के संबंध में सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच करने को कहा।
एसपी के निर्देश के बाद स्थानीय पुलिस घटना के उद्भेदन और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय हो गई है। पुलिस द्वारा तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से भी मामले की जांच की जा रही है।

Join us on: